रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सोमवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया है। जहां कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे और अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। चैतन्य बघेल और वकील से कोर्ट के फैसलों की जानकारी ली। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने आज चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया, क्योंकि उनकी रिमांड आज समाप्त हो गई थी।
उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चैतन्य बघेल ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।

