अग्निशमन की प्राथमिकता सभी जागरूक रहे… 1700 महिला होमगार्ड की पद स्थापना बालिका छात्रावास में… साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा काम: डीजीपी श्री गौतम

अग्निशमन की प्राथमिकता सभी जागरूक रहे… 1700 महिला होमगार्ड की पद स्थापना बालिका छात्रावास में… साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा काम: डीजीपी श्री गौतम

(सी एल जैन सोना)
रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 9 अक्टूबर l

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व होमगार्ड डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा प्रदेश में 2200 महिला पुरुष होमगार्ड की भर्ती हुई है इन्हें विधिवत प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें 1700 महिला होमगार्ड की पदस्थापना बालिका छात्रावास में करने आदेश जारी हो रहा है। 

डीजीपी श्री गौतम ने कहा अग्निशमन की प्राथमिकता को देखते हुए इसकी जानकारी सभी स्तर पर देने व जन सामान्य विशेष कर बच्चों को भी घर में ही दिए जाने की आवश्यकता है साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बोलते हुए कहा कि इस दिशा में तेजी से विकास हो रहा है उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनता सतर्क रहे ठगी होने के प्रयासों को पहले ही असफल कर दें। ठगी रोकने की जरूरत है होने के बाद कई बार रिकवर होने की स्थिति कठिन भी हो जाती है। 



पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम पुलिस मुख्यालय में अमर छत्तीसगढ़ से चर्चा में उक्त बातें कहीं शासकीय विभागों में अन्य क्षेत्रों में आत्महत्या की घटनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति अधिकांश मामलों में पारिवारिक कारण होते हैं रोकथाम के लिए स्वयं को भी जागरूक होने की जरूरत है इसके मूल में पारिवारिक कारण ज्यादा सामने आते हैं। 

साइबर क्राइम ठगी पर चर्चा करते हुए श्री गौतम ने कहा कि इस दिशा में काफी काम हो रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर पर विकास हो रहा है, उन्होंने कहा कि जैसे मामलों में घटना घटित होने के पहले सजक सतर्क रहें जागरूक रहें, क्योंकि ठगी होने के बाद रिकवरी में स्थिति थोड़ी कठिन हो जाती है, दिक्कत आती है। घटना घटित हो पहले ही रोक लगे, किशोर बच्चों में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा रोकने की दिशा में सभी स्तर पर पहल होनी चाहिए। पहल अपने स्तर पर हो और इस  पर सभी की नजर हों और  बच्चों को भी समझाइए दें। इसकी शुरुआत घर से ही हो, तभी अपराध की ओर बढ़ते कदम रूकेंगे। 

 होमगार्ड डीजीपी श्री गौतम ने विभाग की चर्चा करते हुए कहा कि 2200 महिला पुरुष होमगार्ड की भर्ती के साथ इनका प्रशिक्षण देने का काम कर लिया गया है। उन्होंने कहा इसमें 1700 महिला होमगार्ड है जिनकी पदस्थापना के आदेश बालिका छात्रावासों के लिए जारी कर दिया गया है। 

शीघ्र ही पद स्थापना छात्रावास में यह सब पहुंच जाएंगे। श्री गौतम ने कहा बालिका छात्रावासों में गड़बड़ी अपराधी घटनाओं के घटने की शिकायती आती रहती हैं। अब वहां महिला होमगार्ड की पद स्थापना कर छात्रावास में होने वाली घटनाओं पर रोक लगेगी। इस पर डीजीपी श्री गौतम ने स्वीकार किया कि विभाग में किन्नरों की भर्ती की गई है। यह अच्छा काम कर रहे हैं। 





अग्निशमन रोकथाम व जुड़ी संभावित घटनाओं पर सारगर्भित चर्चा करते हुए श्री गौतम ने कहा नागरिकों से अपील है कि सभी घरों के बच्चे महिला-पुरुष और गृहणी को जागरूक किया जावे। इस पर चर्चा करते हैं उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में इस पर पर्याप्त व अपेक्षित काम नहीं हुआ है। आज बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर माल आ रहे हैं अग्नि सुरक्षा मामलों में बच्चों को पूरी जानकारी देने की जरूरत है। श्री गौतम ने कहा कि अग्नि सुरक्षा की बेसिक जानकारी देने की जरूरत है। जो मेन पावर है उपयोग करें उन्होंने पुनः कहा कि अग्निशमन सेवाओं को छत्तीसगढ़ में मजबूत करने की जरूरत है।
Chhattisgarh