राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ) 10 अक्टूबर। नगर की सुप्रसिद्ध मंदिर समिति श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा संचालित श्री सत्यनारायण मंदिर , कामठी लाइन में पिछले 100 वर्षों से आयोजित अन्नकूट महोत्सव बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाए जाने की परंपरा है।
यहां बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक भक्त माता – बहन एवं बंधुओ को अन्नकूट प्रसादी प्राप्त होती है । इस वर्ष 22 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है ।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया एवं मंदिर के आचार्य पंडित कालूराम शास्त्री, समिति के उत्सव प्रभारी पवन लोहिया, श्याम खंडेलवाल, लक्ष्मण लोहिया एवं राजेश शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष कार्तिक शुक्ला एकम तिथि 22 अक्टूबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा । इस दिन दोपहर 3:00 बजे से अन्नकूट प्रसादी वितरण श्री सत्यनारायण धर्मशाला में किया जावेगा।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अन्नकूट व्यवस्था समिति के राहुल अग्रवाल , ओमप्रकाश शर्मा , सौरभ खंडेलवाल एवं विजय खंडेलवाल ने श्रद्धालु भक्त माता बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि अन्नकूट प्रसादी हेतु श्री सत्यनारायण धर्मशाला में समय पर पहुंचकर प्रसादी प्राप्त करें ।

