आदिवासी गर्ल्स-हॉस्टल में मिली 5 वीं के छात्रा की लाश : परिजनों ने प्रबंधन पर झूठी जानकारी देने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

आदिवासी गर्ल्स-हॉस्टल में मिली 5 वीं के छात्रा की लाश : परिजनों ने प्रबंधन पर झूठी जानकारी देने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

कोंडागांव(अमर छत्तीसगढ) 12 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 11 साल की छात्रा की लाश गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में टाई के फंदे से खिड़की पर लटकती मिली है। छात्रा माकड़ी ब्लॉक के कांटागांव स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी और वह कक्षा पांचवी की छात्रा थी।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे छात्राओं को भोजन के लिए बुलाया जा रहा था। लेकिन छात्रा चंपा नेताम खाने के लिए नहीं पहुंची। हॉस्टल प्रबंधन के अनुसार चंपा की लाश कमरे में टाई के फंदे से खिड़की से लटकी हुई थी।

छात्रा के परिवार को दोपहर 12 बजे वास्तविक घटना का पता चला। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर सूचना दी जाती, तो शायद बच्ची को बचाया जा सकता था।

परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने पहले छात्रा को बेहोश बताया। घटना की वास्तविक सूचना देने में देरी की। झूठी सूचना देकर उन्हें गुमराह किया। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

Chhattisgarh