ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़), 12अक्टूबर
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)
सीएमएचओ संजय गहलोत के मुख्य आतिथ्य में हुआ समारोह….
महावीर इंटरनेशनल डायमंड के स्थाई प्रकल्प के तहत महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान का रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय सिंह गहलोत व भामाशाह गणपत सिंघल, समाजसेवी इंदर सिंह बागावास के हाथों फीता खोलकर शुभारंभ हुआ।
भगवान महावीर की प्रतिमा के दीप प्रज्वलित कर हुआ समारोह का भव्य आगाज, गूंजे महावीर के जयकारे…
इस अवसर पर जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर अहिंसा के अवतार,श्रमण भगवान महावीर की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना से समारोह का विधिवत आगाज हुआ।सभासदों ने भगवान महावीर की जयघोषों से समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

अतिथियों का किया स्वागत सम्मान…
संस्था द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय सिंह गहलोत एवं विशिष्ठ अतिथि गणपत सिंघल, इंदर सिंह बागावास, अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर वीर विनोद चोरड़िया, अंतराष्ट्रीय रीजनल सचिव वीर ज्ञानचंद सिंघवी, गवर्नर काउंसिल सदस्य वीर यशवंत कोठारी, जोन चेयरमैन वीर तेजमल बुरड़, जोन सचिव वीर रूपेश कोठारी, का संस्था द्वारा माला, साल, एवं साफे से स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।
छाजेड़ ने बताई संस्था की उपलब्धियां एवम गतिविधियां…
महावीर इंटरनेशनल डायमंड के चेयरमैन एवं गर्वनर काउंसिल सदस्य वीर सुशील छाजेड़ ने अपने उद्बोधन में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के कार्य, महावीर इंटरनेशनल डायमंड की उपलब्धियां एवं महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया । पधारे विशिष्ठ अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संस्था की गतिविधियों किं प्रशंसा की एवं संस्था को, सहयोग प्रदान किया संस्था द्वारा संस्था को सहयोग देने वाले भामाशाह का संस्था द्वारा सम्मान किया गया जिसमें वीर प्रीतम सिंह जी तातेड एवं गणपत जी सिंघल का सम्मान किया गया।

सीएमएचओ ने संस्था
सीएम एचओ डॉ संजय गहलोत ने महावीर इंटरनेशनल के कार्यों को सराहा…
मुख्य अतिथि डॉ गहलोत ने कहा कि संस्था ने सेवा कार्यों में सदैव बढ़ चढ़ कर हाथ बढ़ाया उन्होंने संस्था के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। सचिव वीर आशीष डोसी द्वारा पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। मंच संचालन वीर सुरेश रांका एवं वीर नंद किशोर राठी ने किया।
कार्यक्रम में भामाशाह नितेश गोयल, राजेंद्र सेठिया ने भी संस्था को सहयोग दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर इन्होंने की शिरकत…
महावीर इंटरनेशनल मुख्य केंद्र चेयरमैन डॉ तारेश जैन, महावीर जैन नवयुवक संघ के अध्यक्ष प्रवीण बडोला, लोकाशाह नवयुवक संघ के अध्यक्ष राजू सेठिया, माहेश्वरी सेवा संगठन के सचिव मनीष दरक, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नितेश गोयल संस्थान के भामाशाह नरेंद्र डोसी, धनराज कोठारी, संदेश नाबेडा, शांतिलाल डूंगरवाल, अजय सोमानी, रॉयल से चेयरमैन वीर अशोक पालडेचा, सचिव वीर अभिषेक नाहटा, युवा से राजेश रांका, राधिका से वीरा बीना रांका, महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान के संस्थापक वीर डॉ बी सी सोढ़ी एवं संचालन समिति के सदस्य वीर ओमप्रकाश सोमानी, वीर सुनील सकलेचा, वीर अमित पारीक, महावीर इंटरनेशनल डायमंड के सभी वीर वीरा सदस्यों ने शिरकत की।

