नक्सल साजिश नाकाम : IED लगाते हुए 6 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थे शामिल

नक्सल साजिश नाकाम : IED लगाते हुए 6 नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थे शामिल

दंतेवाड़ा(अमर छत्तीसगढ) 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान पुलिस ने मंगनार रोड इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलो वजनी जिंदा प्रेशर IED बरामद किया है।

साथ ही मौके से एक महिला नक्‍सली समेत छह नक्‍सलियों को हिरासत में लिया है, हिरासत में लिए गए नक्‍सलियों में एक सक्रिय नक्सली है।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगनार रोड के पास कुछ लोग IED लगाने की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त बल मौके पर पहुंचा. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम निरोधक दस्ते की मदद से IED को वहीं निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ संदिग्ध लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में सभी ने नक्सली संगठन से संबंध होने और IED लगाने की बात स्वीकार की है। इनमें मुख्य नक्‍सली अनिल उर्फ कचनू सलाम पहले भी डूडमा नाला, तोड़मा जंगल और गुफापारा क्षेत्र में विस्फोट, हत्या और टावर जलाने जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।

गिरफ्तार नक्‍सलियों में अनिल उर्फ कचनू सलाम निवासी नेण्डु वाया, थाना मर्दापाल, जिला कोंडागांव, जमुना उर्फ जयमती मंडावी निवासी पदनार, थाना बारसूर, जिला बीजापुर, सन्नु राम कश्यप, मनीष कश्यप, हरि राम कश्यप और सुलाराम कश्यप शामिल है। सभी निवासी कहचनार क्षेत्र, थाना मालेवाही, जिला बस्तर शामिल हैं।

Chhattisgarh