ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 14 अक्टूबर ।नवकार महामंत्र एवम श्री गणेश स्तुति से हुआ उद्घाटन…
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी महाविद्यालय में ब्यावर जिले की प्रथम एनसीसी गर्ल्स बटालियन यूनिट की स्थापना हुई ।
जिसके कार्यालय का उद्घाटन 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी उदयपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. रावत, वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख, श्री महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा, अकादमिक प्रभारी डॉ नीलम लोढ़ा, सूबेदार हरी श्री गोविन्द सिंह, वरिष्ठ बालिका कैडेट प्रशिक्षक शालिनी सक्सेना ने वैदिक मंत्रोचारण भगवान श्री गणेश की स्तुति एवं नवकार मंत्र के साथ किया गया।
17 छात्राओं का हुआ एनसीसी में चयन..
उद्घाटन के बाद 05 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी उदयपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. रावत के निर्देशन में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया ।

जिसमें इस वर्ष 17 छात्राओं को एनसीसी में चयनित किया गया। चयन प्रक्रिया में सूबेदार हरी गोविन्द सिंह, वरिष्ठ बालिका कैडेट प्रशिक्षक शालिनी सक्सेना ने भी सक्रिय योगदान दिया।
एन सी सी सेना का अभिन्न अंग=रावत
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा हुई। अंतिम चरण में साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. रावत ने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि एनसीसी सेना का ही अभिन्न अंग है ।

केन्द्रीय व राज्य स्तर पर एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न विभागों की भर्तियों में बोनस अंक अर्जित किए जा रहे है । इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वृक्षारोपण, रक्तदान आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शारीरिक व अनुशासन दक्षता विकसित करती है एनसीसी – लोढ़ा
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी.लोढ़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि एनसीसी अनुशासन और शारीरिक दक्षता विकसित करती है। यह नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सेवा की भावना को मजबूत बनाती है।

वर्धमान की बेटियों को सैन्य वर्दी में देखना चिरपरिक्षित सपना था – डॉ पारख सालों बाद पूरा हुआ,खूब अभिभूत हुए डॉ पारख़…
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख ने इस अवसर पर कहा वर्धमान की छात्राओं को सैन्य वर्दी में देखना उनका चिरपरिक्षित सपना था जो बरसों बाद आज पूरा हुआ है । डाँ पारख ने कहा वह 46 वर्ष पूर्व वह भी NCC के सार्जेंट रहे हैं. 1979 में दस दिन तक NCC के प्रशिक्षण शिविर मे ट्रेनिंग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

तब से ही इस सैन्य वर्दी के प्रति मोह है ओर महाविद्यालय की छात्राओं ने इस अभिलाषा को आज पूरा कर दिया. डाँ पारख ने कहा बरसों से महाविद्यालय मे NCC की स्थापना के लिये प्रयासरत है.देश के जाने माने ब्लागर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने भी केन्द्रीय मन्त्री से सम्पर्क किया. पिछले पाँच वर्षों मे राज. गर्ल्स बटालियन में पहली की सीट रिक्त हुई है.शीर्ष वरीयता के आधार पर वर्धमान महाविद्यालय को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
हौंसला अफजाई की चेयरमैन श्री खेतपालिया ने..
श्री वर्धमान शिक्षण समिति के यशस्वी चेयरमैन,देश के ख्यातनाम भामाशाह,
समाज रत्न सुनील खेतपालिया ने इस मौके पर स्कूल की बेटियों को बधाई देते हुए मुक्त कंठ से वाही वाही करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की।
प्रकाश जैन
ब्यावर

