नगर निगम की सामान्य सभा में बवाल : विपक्ष ने एजेंडा के पत्रों को फाड़ा, सदन का किया बहिष्कार

नगर निगम की सामान्य सभा में बवाल : विपक्ष ने एजेंडा के पत्रों को फाड़ा, सदन का किया बहिष्कार

जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ) 14 अक्टूबर। नगर निगम की सामान्य सभा में जमकर हंगामा हुआ है। सभा में लगाए गए प्रश्नों पर चर्चा के दौरान आसंदी में बैठे निगम अध्यक्ष ने उन्हें विपक्ष के उप नेताप्रतिपक्ष को पीछे बैठने की बात कह दी। जिसके बाद सदन के अंदर हल्ला करते हुए दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे।

नगर निगम की सामान्य सभा में लगाये गए प्रश्नों पर बिना चर्चा कर उसे पास करने को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान भड़के विपक्ष ने एजेंडा के पत्रों को फाड़कर फेंक दिया। जिसके बाद माहौल गरमा गया और नारेबाजी करते हुए सदन का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।

3 माह बाद हुई सामान्य सभा को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है। विपक्ष ने कहा कि, अगर अपनी ही मर्जी से सदन को चलाना है तो विपक्ष की क्या आवश्यकता है।

जनहित के मुद्दों पर बिना चर्चा किए ही एजेंडों को बहुमत की दादागिरी से पास कर दिया गया। जिसका सभी कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए सदन का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। वहीं विपक्ष द्वारा सामान्य सभा का बहिष्कार को लेकर महापौर ने कांग्रेसियों पर बड़ा आरोप लगाया है।

महापौर ने कहा कि, कांग्रेसियों ने अब तक शहर के लिए कोई विकास का काम नहीं किया है। सिर्फ झूठे बातों को प्रचार करने का काम किया है यही कांग्रेस की राजनीति है। आगे उन्होंने कहा कि, सदन मर्यादा से चलती है, कांग्रेसियों ने सदन का अपमान कर बड़ा अपराध किया है।

Chhattisgarh