महतारी एक्सप्रेस का दुरुपयोग जारी : सीमेंट की बोरियां ले जाती पाई गई एंबुलेंस, वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल

महतारी एक्सप्रेस का दुरुपयोग जारी : सीमेंट की बोरियां ले जाती पाई गई एंबुलेंस, वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ़) 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के दुरुपयोग की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र से एक बार फिर महतारी एक्सप्रेस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए संचालित की जाने वाली इस एंबुलेंस में सीमेंट की बोरियां ले जाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वहीं बीते दिनों राजनांदगांव के छुरिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए महतारी एक्सप्रेस वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है।

पुलिस ने ग्राम पैरीटोला में नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल हो रहे बोलेरो वाहन से 16 पेटी अवैध महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (138.240 लीटर) जब्त की है।

Chhattisgarh