रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 अक्टूबर। शराब घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने बढ़ा दी है। शराब घोटाला केंस में 18 जुलाई से चेतन्य बघेल जेल में बंद है। अब उनकी रिमांड 29 अक्टूबर तक यानी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस साल चैतन्य बघेल की दीपावली जेल में ही मनेगी।
दरअसल, ईओडब्ल्यू ने 13 अक्टूबर को चार्जशीट पेश करने का समय मांगा था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई थी। इसके बाद कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को चार्जशीट पेश करने के लिए 15 अक्टूबर याने 2 दिनों का समय दिया था। आज भी कोर्ट पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम ने चार्जशीट पेश नहीं कर पाई, जिसके बाद कोर्ट ने चैतन्य बघेल की रिमांड 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

