सेवाभावी श्री सीमेंट कर्मचारी संघ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न, नए संघ का गठन शहर अध्यक्ष पर श्याम शर्मा आरूढ़

सेवाभावी श्री सीमेंट कर्मचारी संघ का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न, नए संघ का गठन शहर अध्यक्ष पर श्याम शर्मा आरूढ़


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ)
सेवाभावी श्री सीमेंट कर्मचारी संघ द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आज 15 अक्टूबर को राज दरबार गार्डन, मसूदा रोड, ब्यावर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।


समारोह में लगभग 60 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी आयोजन के साक्षी रहे। सभी ने एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादों को तरो ताज़ा किया व संगठन की मजबूती एवम सहयोग पर गहन चर्चा की।
समारोह के ब्यावर सहित विभिन्न जिलों के साथी बने साक्षी…
स्नेह मिलन समारोह में में बाड़मेर, पुष्कर, नागौर, अजमेर एवं जयपुर जैसे शहरों से पधारे साथियों ने इस समारोह का साक्षी बनकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। संघ ने सभी का आभार व्यक्त किया।


संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन…
इस अवसर पर सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर प्रहलाद राम चौधरी, शहर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, उपाध्यक्ष महेश बांसरे सचिव डी.के. जैन, सह-सचिव सी.पी. अग्निहोत्री तथा कोषाध्यक्ष अशोक मेवाड़ा सर्व समिति से चुना गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमेश गहलोत, राजेश जालान, दिलीप सेन, प्रवीण कंठाली, जगन्नाथ यादव, सुरेश पटेल एवं प्रवीण विजयवर्गीय को मनोनीत किया गया।


हायर पेंशन से जुड़ी जानकारी दी… महेश बांसरे ने हायर पेंशन से जुड़ी जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की और आश्वासन दिया कि यदि किसी सदस्य को इस विषय में कोई समस्या हो तो वे उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।


प्रेरणादायक कविता ने सब का मन मोहा… रमेश गहलोत ने संगठन की भूमिका पर विचार रखे, वहीं मनमोहन शर्मा ने एक मनोरंजक व प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की, दिलीप सेन गणपत शर्मा,सुरेश पटेल भजन गाकर कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप सेन, मनोहर भारत व श्याम सुंदर शर्मा ने किया।


इन्होंने दिया संघ को आर्थिक सहयोग…
समारोह में श्याम सुंदर शर्मा ने ₹11000 महेंद्र छाप ने ₹11000 पी आर चौधरी जी ने संघ को 11,000 रु ग्यारह हजार रुपए की राशि दी , राजेश जी जालान ने 3,100रु की राशि प्रदान की दिलीप सेन ने 5,100 की राशि संघ की दी
अंत में डी.के. जैन, महेश बांसरे सी पी अग्निहोत्री ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Chhattisgarh