केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग

केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 16 अक्टूबर। पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजीयन क्रमांक 1844 के द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर को अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर मसाल जुलूस निकाला। मसाल जुलूस पेंशनर्स भवन ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर से प्रारंभ कर जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।
    ज्ञापन में शासन से मांग की गई है कि 2% महंगाई भत्ता तत्काल दीपावली के पूर्व घोषणा करें।
     मसाल जुलूस का आयोजन जिला अध्यक्ष इंजीनियर जीआर देवांगन के आह्वान पर एवं डीएन  साहू, डाॅ के एल टांडेकर, केपी सिंह, राजेश कुमार रथी के मार्गदर्शन में पेंशनर्स साथी सर्वश्री गेंदराम देवांगन, अरुण राय, डीडी पांडे, लाल मुनाई सिंह, मानसिंह ठाकुर, एसपी टेंभरे, जीडी वैष्णव, डी एल चंद्रवंशी, एम आर कुंजाम, पीआर चंद्रवंशी, आरपी लांजकर, जी एल सोनबोईर, पीएम साहू, हमीरचंद साहू, बीरबल सिंह ठाकुर, एसडी साव, एम एल हुमने, एम एल मोंगरे, गणेश राम साहू, जय लाल साहू, टीआर साहू, चिंताराम साहू, मोतीलाल साहू, बाबूलाल कोसमा, जंगलू राम साहू, माखन सिंह जंघेल, आरएस झा, शिव कुमार वैष्णव, कन्हैया लाल मंडावी, महेश्वर प्रसाद साहू, रिखी राम साहू, मोतीराम धनकर, गजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, मंगल राम देवांगन, जेआर मंडलोई, बलीराम सिंहा, केआर बंजारे, टीएन पांडे, राजकुमार नेताम, एल एल तारम, तारेंद्र दास साहू, नोहर राम साहू, एसपी तिवारी, के के ओझा, विजय नारायण, मनीराम यादव, बैजनाथ तिवारी, मनहरण लाल देवांगन आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Chhattisgarh