बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ़) 18 अक्टूबर ।
क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर ने इस बार दिवाली का पर्व अनोखे अंदाज़ में मनाया। समाज ने “आओ खुशियां बांटे, आओ दिवाली मनाएं” के संदेश को साकार करते हुए जरूरतमंद और असहाय परिवारों के बच्चों के बीच दिवाली मनाने का निर्णय लिया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समाज जनों द्वारा इन बच्चों को मिठाइयां, पटाखे और उनके घरों में रोशनी करने के लिए झालर वितरित की गई।
दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्रमशः प्रथम दिवस लालखदान अटल बाजार क्षेत्र तथा द्वितीय दिवस चिंगराज पारा खेल परिसर सरकंडा में किया गया ।

जिसमें स्वामी विवेकानंद युवा महामंडल टिकरापारा बिलासपुर द्वारा संचालित विवेक वाहिनी के बच्चे उपस्थित हुए ,दोनों ही दिनों में सैकड़ों बच्चों के चेहरों पर दिवाली की खुशी झलकती नजर आई।
कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी समाजसेवी दीपक राठौर रहे, जिनके साथ ई. नवनीत सिंह राठौर, नरेंद्र राठौर,राजकिशोर सिंह राठौर,विवेक सिंह राठौर,राकेश सिंह राठौर,द्वारिका राठौर,संजय जैन,महिला प्रकोष्ठ एवं जिला कार्यकारिणी क्षत्रिय राठौर समाज के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाई।
समाज के युवा सदस्य भी इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सदस्य दीपक राठौर जी ने कहा कि “जो कार्य अपने आपको तृप्त कर दे, उसे करने में मज़ा आता है, परंतु जो कार्य आत्मा को तृप्त कर दे, उसे करने में सच्चा आनंद मिलता है। आज जरूरतमंद बच्चों की मुस्कान देखकर जो सुख मिला है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने कहा कि दिवाली केवल दीपों का नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का त्यौहार है।
जरूरतमंद बच्चों की खुशी ही समाज की सच्ची दिवाली है। समाज के बच्चों ने भी इस वितरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे उन्हें भी सामाजिक सहभागिता और जरूरत मंद बच्चों को सहयोग करते रहने की भावना जागृत हुई जो आज के परिदृश्य में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षत्रिय राठौर समाज के कलेश्वर प्रसाद राठौर,जय कुमार राठौर,राजेश राठौर, नरेंद्र राठौर, राकेश सिंह राठौर, अलका राठौर, षष्ठी राठौर, डॉ शांति राठौर,अंजू राठौर, भगवती राठौर, नरेंद्र बलिराम राठौर, द्वारिका राठौर, विवेक राठौर, राजकिशोर राठौर, अदिति राठौर,नीरज राठौर एवं स्वामी विवेकानंद युवा महामंडल टिकरापारा के अध्यक्ष खोमन साहू ,शत्रुघन लाल तिवारी, डा अंबिकेश पाण्डेय, दीनानाथ पटेल, संतोष यादव,राजा साहू, जय किशन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

