बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का सीपत थाना विवादों में घिर गया है। थाना परिसर स्थित सार्वजनिक टॉयलट का दरवाजा तो नहीं है, लेकिन इस्तेमाल के लिए पीएम-सीएम की तस्वीर वाले पोस्टर से जुगाड़ किया गया है।

इसकी जानकारी लगते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के साथ टीआई को हटाने की भी मांग करने लगे है।

