रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने गंभीर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, चाहे वो IPS हो या IAS, अगर किसी पर आरोप लगता है तो उसकी जांच होगी और अगर जांच में दोष सिद्ध हुआ तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि, एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने गंभीर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से शिकायत की है।
मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है। महिला ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए विभाग को कई डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे हैं।

