आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप : महिला ने डीजीपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, विभाग ने की जांच शुरू

आईपीएस रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप : महिला ने डीजीपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, विभाग ने की जांच शुरू

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 23 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने गंभीर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से शिकायत की है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी आईजी आनंद छाबड़ा को सौंपी गई है। महिला ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए विभाग को कई डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे हैं।

दरसअल, एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर बीते सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य के साथ उच्च पदस्थ अधिकारियों से शिकायत की है। पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि सरगुजा आईजी बनने के बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बिलासपुर आईजी बनने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया।

उच्च पदस्थ अफसरों से की गई शिकायत में पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी अपनी पत्नी की ग़ैर मौजूदगी में उसे बंगले पर बुलाते थे। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं आईपीएस रतनलाल डांगी ने डीजीपी को लिखित शिकायत में बताया है कि महिला उन्हें बदनाम करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। साथ ही जहर लेकर धमकी देने और वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखने जैसी शर्तें भी रखी हैं।

महिला के आरोपों पर आईपीएस रतनलाल डांगी ने कहा कि, शिकायतकर्ता महिला मुझे ब्लैकमेल कर रही है। इस मामले की शिकायत उन्होंने पूर्व में ही सीनियर अफसरों से की है। महिला को इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला मुझे बदनाम करने और ब्लैकमेल करने के लिए ये सब कर रही है।

आईपीएस रतनलाल डांगी ने आरोप लगाने वाली सब इंस्पेक्टर की पत्नी के विरुद्ध डीजीपी अरुण देव गौतम को पूरे घटनाक्रम का 14 बिंदुओं में ब्यौरा उसकी शिकायत के पहले ही दे दिया था। इस चिट्ठी में उन्होंने महिला और इसमें शामिल अन्य अज्ञात लोगों पर ब्लैक मेलिंग, मानसिक प्रताड़ना, आपराधिक धमकी समेत कई आरोप लगाए हैं।

Chhattisgarh