हजारों भक्तों ने लिया अन्नकूट प्रसाद का आशीर्वाद, श्री सत्यनारायण मंदिर की प्रसादी वितरित

हजारों भक्तों ने लिया अन्नकूट प्रसाद का आशीर्वाद, श्री सत्यनारायण मंदिर की प्रसादी वितरित


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 23 अक्टूबर। कामठी लाइन स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर में 22 अक्तूबर को अन्नकूट प्रसादी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।

श्रद्धालु भक्त माता बहने सीधा स्वरूप सूखा अनाज, दाल, चांवल, मूंग, आटा, घी, सभी प्रकार के मसाले, अनेक प्रकार की सब्जियां, गुड़, धान्य आदि भगवान को भोग स्वरूप अर्पित करने पहुंची।

Chhattisgarh