ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ),23 अक्टूबर
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)
प्रदेश के नवगठित जिला ब्यावर में इस बार दीपावली के त्यौहार पर मेले जैसा भव्य नजारा देखने को मिला।दीपावली पर्व पर दोहरी तिथियां होने के वाबजूद भी दीपोत्सव को को आमजन ने बड़े हर्ष एवम उल्लास से मनाया।जहां एक और कुछ लोगों ने सोमवार को दिवाली मनाई वहीं अधिकांश शहरवासियों ने मंगलवार की दीपावली पर्व पूरी श्रद्धा आस्था से पूजन करते हुए उल्लास उमंग पूर्वक मनाई। इसके वाबजूद भी दिवाली के उल्लास में एक समान उत्साह छाया रहा।
मुख्य बाजारों में दिखाई दी जोरदार रौनक
शहर के मुख्य बाजारों अजमेरी गेट,अग्रसेन बाजार,पांच बती महावीर बाजार,तेलियान चौपड़,श्री टॉवर,मेवाड़ी गेट,पाली बाजार चांग गेट, तेजा चौक सुरजपोल गेट सहित अन्य क्षेत्रों में दीपों की जगमगाती रोशनी,रंग आकर्षक सजावट से पूरा शहर सतरंगी रोशनी एवम सजावट से अलग ही छटा बिखेर रहा था।

भव्य रोशनी एवम सजावट के साथ नगर के चारो ओर मिठाइयों की जोरदार महक एवम खुशबू आ रही रही थी तो वहीं लोगों ने जमकर फटाखे छोड़कर आतिशबाजी का देर रात तक आनंद लिया। चहूं और उमंग उल्लास एवम जश्न के माहौल में रंगे हुए थे लोग। दियों की कतार से सजे मकान एवम दुकानें ने त्यौहार को परवान चढ़ा दिया। बच्चों एवम युवा पीढ़ी ने देर रात तक आतिशबाजी कर आसमान को रंग बिरंगी रोशनी से ढक दिया।

दीवाली की शुभ कामनाओं देने वालों में मची होड़,नेता गण भी बाजार में शुभ कामनाएं देते नजर आए..
बाजारों एवम मोहल्लों में लोग भाग एक दूसरों को दीपावली पर्व की बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए नजर आए ,ये सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता एवम विधानसभा उम्मीदवार पारस पंच के साथ नगर के कांगेसी नेता एवम ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत एवम भाजपा नेता अलग अलग टोलियों में मै मुख्य बाजार में व्यापारियों से आम जन से दीपावली का राम राम करते देखे गए। वहीं लोग भाग अपने परिवार जनों के साथ में बाजारों रंग बिरंगी रोशनी व सजावट देखते हुए देखे गए।

सतरंगी रोशनी,जोरदार साज सज्जा एवम पटाखों की गूंज ने लोगों का मोहा मन..
नगर के विभिन्न मोहल्लों,गलियों बाजारों में बच्चों और युवाओं ने जमीन एवम आकाश में चलने वाले पटाखों से अमावस (दीपावली ) की रात को रोशन कर दिया। पटाखों का एवम आतिशबाजी ये दौर देर रात से अलभोर तक गूंजता रहा।
जिला प्रशासन रहा मुस्तैद एवम चौकस
दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन खास तौर पर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूपेण सजग एवम सतर्क रहा। जिला पुलिस कैप्टन रतन सिंह जी के नेतृत्व में पूरा पुलिस विभाग मुस्तैद रहा। प्रशासन ने दीपावली पर्व पर नगर के प्रमुख बाजारों में चोपहिया वाहनों पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगा दिया था ताकि भारी भीड़भाड़ से बचा जा सके इसके बावजूद भी कुछ लोग गलियों से अपने वाहनों को मुख्य बाजारों में ले आए जिससे कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गई लेकिन नगर सीओ राजेश कसाना ने अपने साथी कर्मियों के साथ बहुत जल्द ही जाम पर काबू पा लिय। सीटी सीओ श्री कसाना स्वयं डंडा लेकर अपने पुलिस कर्मियों के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च करते हुए देखे गए। मेवाड़ी गेट श्री टॉवर के बाहर श्री कसाना ने पटाखा से एक कार्टून को लगी आग को अपने पैरों से एवम पानी डालकर बुझाया एवम क्षेत्र के लोगों को ऐसे पटाखों छोड़ने से आगाह किया।

