सांसारिक मोह माया त्याग कर साध्वी बनेगी किशनगढ़ की बहु ममता कर्णावट

सांसारिक मोह माया त्याग कर साध्वी बनेगी किशनगढ़ की बहु ममता कर्णावट


अजमेर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 23 अक्टूबर।
सांसारिक मोह माया को त्यागकर किशनगढ़ के लब्ध प्रतिष्ठित कर्णावट परिवार की बहु आगामी 16 नवंबर को गुजरात के बड़ौदा शहर में जैन भगवती दीक्षा लेने जा रही है।


सतरंगी दुनिया को त्याग कर संयम पथ की पथिक बनेगी मुमुक्षु ममता
सतरंगी दुनिया को त्याग कर संयम धारण करने वाली मुमुक्षु ममता कर्नावट का 25 अक्टूबर को मदनगंज किशनगढ़ जैन समाज के तत्वाधान में शिवाजी नगर जैन स्थानक में बहुमान एवम अभिनंदन किया जायेगा।
श्री ब्रज मधुकर स्मृति भवन विकास समिति शिवाजी नगर किशनगढ़ के अध्यक्ष प्रेमचंद मेहता एवम मंत्री सुभाष चंद कोठारी ने एक जानकारी में बताया कि नगर के सुश्रावक अशोक कर्णावट की धर्म सहायिका ममता के 16 नवम्बर को जैन भगवती दीक्षा लेने की उनके दिव्य कदम एवम साहस की अनुमोदना करते हुए समिति के तत्वाधान में शनिवार को सवेरे 09 बजे प्रवचन के बाद शिवाजी नगर जैन स्थानक में चातुर्मास हेतु विराजित प्रवचन चंद्रिका उप प्रवर्तनी महा साध्वी मैना कंवर जी की पावन निश्रा में भव्य अभिनंदन करते हुए बहुमान किया जायेगा।


समिति ने नगर के श्रावक श्राविकाओं से इस बहुमान समारोह में भाग लेने का विनम्र अनुरोध किया है।
प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार

Chhattisgarh