इन्टैक के तत्वाधान में साहित्य समागम कल ब्यावर में, पद्मश्री सीडी देवल की अध्यक्षता में होगी साहित्य संगोष्ठी

इन्टैक के तत्वाधान में साहित्य समागम कल ब्यावर में, पद्मश्री सीडी देवल की अध्यक्षता में होगी साहित्य संगोष्ठी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 23 अक्टूबर

(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

भारतीय सांस्कृतिक निधि [इन्टैक ब्यावर चेप्टर] द्वारा कल शुक्रवार 24 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे कृष्णा कॉलोनी स्थित वर्धमान महाविद्यालय सभागार में एक साहित्य संगोष्ठी का आयोजन होगा।
इंटैक कन्वीनर एवम वरिष्ठ पत्रकार श्री रामप्रसाद कुमावत ने बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता पद्मश्री सी डी देवल करेंगे व हिन्दी के कॉलेज से सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्रसिंह आनन्द समारोह के प्रमुख अतिथि होंगे।
संगोष्ठी में 03 पुस्तकों पर होगी गहन चर्चा…
कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व अधिकारी एम.एल.चतुर्वेदी द्वारा रचित तीन कहानियों की पुस्तकों पर व्यापक चर्चा की जायेगी। साथ ही ब्यावर के विख्यात कथाकार तथा राजस्थान पत्रिका टीवी के पूर्व निदेशक श्री मोहन राजेश के लघुकथा संग्रह “बूंद बूंद रिसता आकाश”का विमोचन किया जायेगा।
समारोह के मुख्य सूत्रधार अजमेर के ब्लॉगर, वरिष्ठ पत्रकार, ग़ज़लकार सुरेंद्र चतुर्वेदी होंगे। इस मौके पर
कथाकारों, लघुकथाकारों, रंगकर्मियों, गीत व ग़ज़लकार, कवियों सहित जिले के साहित्य सृजकों से मिलने एवम बातचीत करने का सहज ही मौका भी मिलेगा।

Chhattisgarh