राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 23 अप्रैल। युगांतर पब्लिक स्कूल में अन्तर्विद्यालयीन चित्रकला प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। सम सामयिक चित्रों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। निर्णायकों ने सूक्ष्मता से निर्णय लिया।
यह प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित हुई। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के वर्ग में प्रथम नीर खंडेलवाल जेएलएम गायत्री, द्वितीय अवनिका श्रीवास्तव एनपीएस, तृतीय रश्मिका साहू अजीज स्कूल तथा कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक के वर्ग में प्रथम राजवीर चौहान एनपीएस, द्वितीय विहान साहू संस्कार सिटी इन्टरनेशनल स्कूल, तृतीय फातिमा खान वाइडनर मेमोरियल रहे।
इसी तरह कक्षा 9 वीं से 10 तक के वर्ग में प्रथम अवनि गुणधर युगांतर पब्लिक स्कूल, द्वितीय मुस्कान पाटले वाइडनर मेमोरियल, तृतीय भूमि वर्मा एनपीएस तथा कक्षा 11 वीं से 12 वीं तक के वर्ग में प्रथम कृष्णा गुप्ता बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल, द्वितीय सोनाली जायसवाल युगांतर पब्लिक स्कूल, तृतीय प्रशंसा सोनी वाइडनर मेमोरियल रहे।
इनके अलावा प्रतियोगिता के बेस्ट क्रिएटिव विजन प्रियंवदा एनपीएस, आर्ट मेस्ट्रो एवार्ड कार्तिक साहू बालभारती स्कूल, बेस्ट युज ऑफ कलर चिराग माहेश्वरी युगांतर पब्लिक स्कूल, मोस्ट इनोवेटिव कॉन्सेप्ट सिद्धि राठौर युगांतर पब्लिक स्कूल, इम्प्रेशनिस्ट एवार्ड वेदिका साहू अजीज पब्लिक स्कूल रहे।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक पूनाराम यादव प्राचार्य शहीद पूर्णानन्द साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर, रितेश देवांगन अध्यक्ष यामिनी क्रीड़ा और कला केंद्र ने कहा कि युगांतर के इस आयोजन में उन्हें आकर काफी अच्छा लगा। आयोजन में विद्यार्थी की काबिलियत के अनुसार स्वतंत्र होकर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है- यह सराहनीय है।
यह आयोजन प्राचार्य मधुसूदन नायर के मार्गदर्शन में कला शिक्षक अजय चौरसिया तथा ज्ञानेश पटेल ने सफलतापूर्वक संचालित किया । विद्यालय की प्रबंध समिति ने आयोजन की सफलता पर हर्ष प्रकट किया है।

