ब्यावर में भाई दूज पर तिलक करने जा रहे परिवार के 04 लोगों की मौत, 02 बच्चियां हुई घायल

ब्यावर में भाई दूज पर तिलक करने जा रहे परिवार के 04 लोगों की मौत, 02 बच्चियां हुई घायल

ब्यावर राजस्थान 24 अक्टूबर

(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

ब्यावर में तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रेलर ने सवारी टेंपू को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भयंकर हादसे में एक ही परिवार के पति पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हे उपचार हेतु ब्यावर के एकेएच में भर्ती कराया गया।
खीमपूरा घाटे में हुआ दुखद हादसा,ड्राइवर मौके से हुआ फरार
यह दुखद हादसा गुरुवार शाम लगभग 06 बजे ब्यावर मसूदा मार्ग पर स्थित खीमपुरा घाटे में हुआ। परिवार की महिला अपने पति एवम बच्चों के साथ भाई दूज के त्यौहार को मनाने हेतु अपने भाई के तिलक करने जा रही थी कि रास्ते में इस हादसे ने परिवार के 04 सदस्यों को लील लिया।

इस हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर ट्रेलर छोड़ कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवम गंभीर घायल बच्चियों को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को मौर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा होते ही नजदीक के लोग भागकर मौके पर पहुंचे देखा तो टेंपो पूरा पलटा हुआ था एवम पूरा परिवार अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था गंभीर रूप से घायल बच्चियों का बचाने हेतु रोते हुए चिल्ला रही थी।

ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत एवम बड़ी मशक्कत से टेंपू से पूरे परिवार को बाहर निकाला। इस दुखद हादसे में परिवार के 04 सदस्यों ने मौके पर ही दम तौड दिया वहीं दो बच्चियां गंभीर तौर से घायल हो गई।
सूचना पर ब्यावर सिटी सीओ एवम सदर थानाघिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे..
सूचना मिलने पर ब्यावर सिटी सीओ राजेश कसाना एवम सदर
थानाघिकारी गजराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ श्री कसाना ने बताया कि गोविंदपुरा सेंदड़ा रोड़ निवासी राजू पुत्र नीरा काठात 35 उसकी पत्नी पूनम 33 व चार बच्चों हिना आलिशा साहिल लक्की उर्फ फय्याज को लेकर अपने ससुराल खीमपुरा के नजदीक स्थित चौरसियावास जा रहा था।


घटना स्थल पर ग्रामीणों का लगा जमघट
शाम लगभग 06 बजे जब यह टेंपू ब्यावर से मसूदा की ओर खीमपूरा घाटा चढ़ रहा था। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने टेंपू को अपने चपेट में लेते हुए जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक एवम भीषण थी टेंपो सड़क के किनारे सटी खाई में जाकर पलट गया। हादसे में बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठी हो गई।

Chhattisgarh