मिडियम पेसर बॉलर हर्ष उइके दुर्ग संभाग की टीम में शामिल अंडर 14 स्टेट टीम शामिल

मिडियम पेसर बॉलर हर्ष उइके दुर्ग संभाग की टीम में शामिल अंडर 14 स्टेट टीम शामिल


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 24 अक्टूबर। राजनांदगांव क्रिकेट प्लेयर हर्ष उइके 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-2026 में प्रस्तावित दिनांक 28.10.2025 से 31.10.2025 जिला सरगुजा में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित है।

मिडियम पेस बॉलर हर्ष उइके सुपुत्र गौतम राम उइके (शिक्षक) कक्षा 8वीं बल्देव प्रसाद मिश्र उ.मा.शाला बसंतपुर का छात्र है। हेड कोच आरसीए संदीप शुक्ले के मार्गदर्शन में सुबह – शाम प्रशिक्षण प्राप्त कर कड़ी मेहनत कर रहे है।

उपरोक्त चयन होने पर एकेडमी परिवार की ओर से शुभकामनां दी गई। एकेडमी परिवार की ओर से कोषाध्यक्ष अनन्य देवांगन, महेश साहू,  छत्तीसगढ़ में रणजी, आई.पी.एल. चेन्नई व दिल्ली टीम प्लेयर अजय मंडल, विनोद भावे, अन्तु करान्डे, अमलाडीह पूर्व महिला शोभा चोपड़ा, सहायक कोच जोई थामस  एवं उक्त खिलाड़ी के चयन होने पर सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर प्रत्याशी आर.सी.ए. के प्रमुख कोच संदीप शुक्ले ने दी।

Chhattisgarh