गरियाबंद(अमर छत्तीसगढ)। जिले में भृत्य ने कोर्ट परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हालांकि भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिला कोर्ट में भृत्य की ड्यूटी लगाई गई थी। आज भी भृत्य ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच कोर्ट परिसर में अचानक भृत्य ने फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर फंदे से लाश को उतारा गया।
पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी? इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
वहीं, कोर्ट परिसर में भृत्य के सुसाइड की खबर से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

