खाटू श्याम के पाटोत्सव (जन्मोत्सव )की भव्य तैयारी, उड़ीसा के कलाकार आकर बना रहे आकर्षक रामेश्वरम दरबार

खाटू श्याम के पाटोत्सव (जन्मोत्सव )की भव्य तैयारी, उड़ीसा के कलाकार आकर बना रहे आकर्षक रामेश्वरम दरबार

राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 25 अक्टूबर। 

खाटू वाले श्याम प्रभु का जन्मोत्सव संस्कारधानी में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा इस अवसर पर खाटू श्याम को विराजित करने के लिए भव्य रामेश्वरम दरबार उड़ीसा से आए कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है।
उक्त संबंध में श्यामप्रेमी लायन अमित खंडेलवाल ने बताया कि पांच दिवसीय इस आयोजन की कड़ी में पहले दिन 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से श्री श्याम नाम की मेहंदी रजाई जाएगी इसी दिन 1:15 बजे सुंदरकांड का पाठ होगा फिर शाम 7:00 से गणेश मिश्रा जी ताल छापर वाले का कार्यक्रम होगा 30 अक्टूबर को शाम 5:15 में श्याम कुटी रामाधीन मार्ग से हनुमान श्याम मंदिर रायपुर नाका तक निशान यात्रा निकलेगी तत्पश्चात 31 अक्टूबर को हनुमानगढ़ राजस्थान वाले देवचुघ का कार्यक्रम होगा फिर 1 नवम्बर को आशीष शर्मा ग्वालियर मध्य प्रदेश के सिंगर देर रात तक श्रोताओं के बीच समा बंधेंगे। पाचवे और अंतिम दिन 2 नवंबर को सवामणि महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। इस संबंध में आयोजक श्याम भरोसे परिवार एवं श्री श्याम हनुमान मंदिर रायपुर नाका द्वारा सभी पांच दिवसीय आयोजन को सफल बनाने की तैयारीयां युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश शर्मा, अमित खंडेलवाल, बंसी अग्रवाल, संतोष बावरिया, योगेश लोहिया एवं पूरी टीम सहित सभी श्यामप्रेमी शामिल रहेंगे। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव संस्कारधानी में श्याम प्रभु महोत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता रहा है जिसे जनता का अच्छा प्रतिसाद मिलता है।

Chhattisgarh