जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ़) 25 अक्टूबर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के जुनागुड़ा एवं सरगीगुड़ा में वन विभाग की टीम ने 7 ग्रामीणों के घर और बाड़ी में दो दिन छापा मारा। जहां टीम ने लगभग डेढ़ लाख रूपए का अवैध काष्ठ सागौन, साल के फारा, चिरान जब्त किया।
मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन, वन मंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देश पर उप वन मंडलाधिकारी बस्तर आईपी बंजारे नेतृत्व में वन परिक्षेत्र करपावंड के अन्तर्गत ग्राम मरेठा में 7 लोगों से 34 नग 2.721 घमी लटठा एवं चिरान जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के तहत कार्रवाई किया गया।

इसमें से आरोपी करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरेठापारा जुनागुड़ा निवासी 31 वर्षीय तिरो, 50 वर्षीय फुलसिंह बघेल, 35 वर्षीय सुकु, ग्राम सरगीगुड़ा निवासी 60 वर्षीय दूलबो, 40 वर्षीय चमरू, 36 वर्षीय माटा एवं 45 वर्षीय केशव पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अवैध काष्ठ का परिवहन रोकें। इसके लिए मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे हुए हैं।

