ज्ञान पंचमी के अवसर पर ज्ञान मंडप का उद्घाटन

ज्ञान पंचमी के अवसर पर ज्ञान मंडप का उद्घाटन

नगपुरा (अमर छत्तीसगढ) 26 अक्टूबर।

तीर्थ में श्री लब्धि -विक्रम -गुरू कृपाप्राप्त गच्छाधिपति पूज्यपाद गुरूदेव आचार्य श्री मद् विजय राजयश सूरीश्वर जी म सा के आज्ञानुवर्तिनी पू साध्वी श्री वांचयमा श्री जी बेन म०सा० की प्रशिष्या पू साध्वी श्री लक्ष्ययशा श्री जी,सा श्री लब्धियशा श्रीजी सा श्री आज्ञायशाश्रीजी म सा विराजित हैं

आज श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ -नगपुरा में श्री गुरुकृपा जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ पारसनगर अहमदाबाद से 450 यात्रियों का तीर्थ पदार्पण हुआ है, पूज्य साध्वीवृंद की निश्रा में अहमदाबाद संघ द्वारा सामूहिक महाप्रभाविक श्री पार्श्व पद्मावती महापूजन का आयोजन किया गया।

आज तीर्थ पति का प्रातः कालीन 108 वासक्षेप पूजा का लाभ सौरीन भाई विहान भाई शाह अहमदाबाद ने तथा महाप्रभाविक श्री वर्धमान शक्रस्तव मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक का लाभ आदेश भाई राकेश भाई शाह परिवार अहमदाबाद ने लिया। आज ज्ञान पंचमी के अवसर पर ज्ञान मंडप का उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलित करने का लाभ श्रीमती मीनाबेन दीक्षित भाई शाह अहमदाबाद ने लिया।

खूब खूब अनुमोदना, आभार, साधुवाद श्री पार्श्व गौसेवालय जीवदया प्रकल्प तीर्थ में संचालित श्री पार्श्व गौसेवालय (गौशाला) में आज श्री लब्धि विक्रम गुरू कृपा प्राप्त गच्छाधिपति पूज्यपाद गुरूदेव आचार्य श्री मद् विजय राजयशसूरीश्वरजी म सा की दिव्य कृपा से श्री गुरुकृपा जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ- पारसनगर अहमदाबाद द्वारा सम्पूर्ण दिवस की आहार पानी हरी घास गुड़ सूखा चारा का लाभ लिया गया, खूब खूब अनुमोदना आप भी तीर्थ पधारकर प्रभु दर्शन सेवा पूजा के साथ गुरु दर्शन वंदन का लाभ लेवे।

Chhattisgarh