कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक्शन से घबराकर नक्सली बड़ी मात्रा में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। रविवार को कांकेर में 50 और नारायणपुर में 20 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली हथियारों और अन्य सामग्री सहित सुरक्षा बलों के पास आए।
सरेंडर करने पहले नक्सलियों का पुलिस और प्रशासन ने सभी नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें पुनर्वास कार्यक्रमों में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की। राज्य सरकार की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं। उन्हें कानून के अनुसार उचित सुरक्षा और पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी।

