थम नहीं रही वन्य जीवों की मौतें : करेंट की चपेट में आने से सात माह की गर्भवती मादा बायसन की मौत, वन आरक्षक सस्पेंड

थम नहीं रही वन्य जीवों की मौतें : करेंट की चपेट में आने से सात माह की गर्भवती मादा बायसन की मौत, वन आरक्षक सस्पेंड

बलौदाबाजार(अमर छत्तीसगढ) 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वन मंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में करंट वाले तार की चपेट में आने से मादा बायसन की मौत हो गई। मादा बायसन को गर्भ से सात माह का बच्चा था। क्षेत्र में इससे पहले भी बायसन की मौत का मामला सामने आ चुका है। लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शिकारियों के हौसंले बुलंद है। इस मामले में वन विभाग ने वन आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वन्यजीवों के शिकार के लिए करंट वाला तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आकर मादा बासयन की मौत हो गई। मामला संज्ञान में आने के बाद वन मंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने वन आरक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। वन विभाग ने क्षेत्र में शिकारियों की तलाश तेज कर दी है और अर्जुनी वन परिक्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि वन्यप्राणियों की सुरक्षा पर अब भी गंभीर खतरा बरकरार है।

Chhattisgarh