कान्यकुब्ज समाज का दीपावली मिलन संपन्न

कान्यकुब्ज समाज का दीपावली मिलन संपन्न

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 28 अक्टूबर। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में संरक्षक डॉ. अरूण शंकर दीक्षित, प्रकाश चंद्र शुक्ला, अध्यक्ष करूणा शंकर तिवारी एवं उपाध्यक्ष  विष्णुदत्त तिवारी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान समाज की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन कार्यक्रम 26 अक्टूबर रविवार को कान्यकुब्ज सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। दोपहर 11.30 बजे संरक्षक डॉ. अरूण शंकर दीक्षित, प्रकाश चंद्र शुक्ला, डॉ सूर्य प्रकाश द्विवेदी अध्यक्ष करूणा शंकर तिवारी एवं उपाध्यक्ष विष्णुदत्त तिवारी, श्रीमती शशि बाजपेयी, श्रीमती कमला दुबे निर्णायक श्रीमती डॉ. इंदुमति तिवारी एवं श्रीमती डॉ. नीलम तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही श्रीमती अचला अवस्थी, श्रीमती नीना तिवारी एवं श्रीमती शिखा त्रिवेदी ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान किया। इसके पश्चात बच्चों की फैंसी ड्रेस स्पर्धा तथा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।

भोजन अवकाश के बाद महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता, श्रीफल सजाओ प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता तथा बच्चों की क्विज एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिताओं में रंगोली एवं श्रीफल सजाओ की निर्णायक डॉ. इंदुमति तिवारी, , फैंसी ड्रेस एवं डॉंस की निर्णायक डॉ. नीलम तिवारी, लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. आलोक मिश्रा रहे।

सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं के अतिरिक्त  प्रतिभागी पुरस्कार भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों  को पदक प्रमाणपत्र एवं उपहार दिये गये। सुश्री आनंदी अवस्थी को हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा में सर्वाधिक सम्मान श्रीमती पद्मा बाजपई द्वारा प्रदान किया गया।


डॉ. अरूण शंकर दीक्षित जी के कुशल मार्गदर्शन में मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप को सफलता पूर्वक संचालित करने में डा. आशीष त्रिपाठी, प्रशन्न तिवारी, आदित्य बाजपेयी की भूमिका अग्रणी रही।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन श्रीमती स्नेहा तिवारी ने किया।

Chhattisgarh