छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले- 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक घर- घर जाएंगे BLO, 7 फरवरी को होगी मतदाता सूची जारी

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले- 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक घर- घर जाएंगे BLO, 7 फरवरी को होगी मतदाता सूची जारी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 28 अक्टूबर। चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में SIR की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में आज से SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, SIR की पूर्व हमनें तैयारी कर ली है। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से मिलान हुआ। वर्ष 2003 और 2023 की मतदाता सूची से 71% मिलान हो चुका है। राजनितिक पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, आज से SIR सम्बन्धी प्रिंटिंग/ ट्रेनिंग 3 नवंबर तक होगी। 4 नवंबर से 4 दिसम्बर तक BLO घर- घर जाएंगे। BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे। BLO न्यूमेशन फॉर्म को मतदाता से ही कलेक्ट करेंगे। 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्ति ली जाएगी। 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।

यशवंत कुमार ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं और 24 हजार 371 मतदान केंद्र है। प्रदेश में 38 हजार 338 राजनीतिक पार्टियों के एजेंट है. राज्य के 33 जिलों में 467 ERO/AERO है।

Chhattisgarh