धमतरी(अमर छत्तीसगढ) 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धमतरी ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर तीन आदतन बदमाशों को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने का आदेश पारित किया है।

आपको बता दें कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत की गई है। आदेश के अनुसार, तीनों अपराधियों को जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिले रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग और कोण्डागांव की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिए बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।
इन्हें किया गया जिला बदर
सागर ढीमर उर्फ वाल्मिकी ढीमर उर्फ चेपटा
टुमेन्द्र लहरे
राम सोनकर उर्फ ढोलू

