ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 29 अक्टूबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)
जिला बार एसोसिएशन ब्यावर के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दिलीप गोरा की एक बार पुनः ताजपोशी हो गई है। ब्यावर बार की साधारण सभा में उक्त आशय की मोहर लगाई है।
उल्लेखनीय रहे कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुशासन समिति के एक आदेश के बाद एडवोकेट श्री गोरा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
श्री गोरा के स्तीफे के बाद खाली पद पर ब्यावर बार ने कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर एडवोकेट तुषार दुबे (उपाध्यक्ष) के मनोनयन पर सर्वानुमति से सहमति प्रदान की थी।
एडवोकेट दुबे का कार्यकाल महज 12 दिन का रहा।
सर्वानुमति से गोरा के नाम साधारण सभा में लगी मोहर
लेकिन बीसीआई ने अपने ही आदेश पर स्थगन देने से एडवोकेट श्री गोरा को राहत दी।
बीसीएल के स्थगन के बाद ब्यावर बार की साधारण सभा में एडवोकेट मुकेश जैन ने एडवोकेट श्री गोरा को पुनः पदस्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसे साधारण सभा ने सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित कर मोहर लगा दी।

