ब्यावर के बिचडली तालाब के पानी फिर पनपी जलकुंभी

ब्यावर के बिचडली तालाब के पानी फिर पनपी जलकुंभी

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 29 अक्टूबर l
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

नवगठित ब्यावर जिले के ब्यावर नगर के सुभाष उद्यान स्थित बिचडली तालाब में एक हरे रंग की गहरी परत दिखाई देने लगी है। तालाब की समूची सूरत अब बिल्कुल हरी हो गई है। इस तालाब का पानी कभी आकर्षण का बिंदु रहा अब तालाब में दूरदराज़ तक पानी का ठौर दिखाई नहीं दे रहा है।
जलकुंभी ने पूरे तालाब में पसारा पांव
तालाब के सीने पर जलकुंभी ने पूरी तरह से पांव पसार लिया है।बताया जाता है जलकुंभी जलाशयों के लिए अभिशाप है इस तैरता हुए पौधा की प्रजनन क्षमता गजब की होती है यह कुछ घंटो में ही जलाशय पर अपना साम्राज्य स्थापित कर लेता है।साथ ही पानी की आक्सीजन की मात्रा को लील कर लेता है साथ ही जलकुंभी जलीय जीव जंतुओं मछलियों के लिए मौत बनकर आती है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जलकुंभी का यह अतिक्रमण चार पांच दिन में ही हुआ है।इस आक्रामक घुसपैठिया बनस्पति ने समूचे बिचडली तालाब का स्वरूप हरा हरा कर दिया है।
आयुक्त को सौंपा ज्ञापन,कार्यवाही की मांग
नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश साहू ने इस पर समस्या पर गहरी चिंता ज़ाहिर करते हुए नगर परिषद ब्यावर के आयुक्त श्रवण सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।

Chhattisgarh