महावीर इंटरनेशनल परिवार ब्यावर का दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न

महावीर इंटरनेशनल परिवार ब्यावर का दीपावली स्नेह मिलन सम्पन्न

जयपुर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 29 अक्टूबर।
महावीर इंटरनेशनल परिवार, ब्यावर द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर नगर में एक भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह एवं सभी केंद्र का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन वर्धमान कन्या महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।


समूचा क्षेत्र गुंजायमान हुआ महावीर के जयघोषों से
समारोह के बिजयनगर-ब्यावर ज़ोन के सभी केन्द्रों के पदाधिकारी, सदस्यों, अपेक्स एवं ज़ोन के गणमान्य अतिथिगण तथा महावीर परिवार के वीर-वीरांगना साक्षी रहे।
कार्यक्रम का भव्य आगाज अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के दिव्य उद्घोष के साथ भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक प्रार्थनाके साथ हुआ।


संगठन के प्रति दृढ़ एवम समर्पित रहें
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने की। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर सोहनलाल वैद्य थे। अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेन्द्र रांका ज़ोन चेयरमैन तेजमल बुरड़ अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरणा, अंतराष्टीय सह निदेशक समाज सेवी हेमंत कोठारी एवम रीजन एवं ज़ोन के विशिष्ट अतिथियों ने समारोह में शिरकत की।जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधनों से सदस्यों को संगठन की भावना के प्रति दृढ़ रहने का संदेश दिया।


सभी गणमान्य अतिथियों का महावीर इंटनेशनल परिवार ब्यावर द्वारा माला, साफा, शाल एवं मोमेंटो के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार, ब्यावर द्वारा संचालित सभी केन्द्रों का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नवनिर्मित रॉयल वीरा केंद्र के गठन की औपचारिक घोषणा भी की गई। समारोह में विभिन्न केन्द्रों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों एवं वर्षभर के उल्लेखनीय योगदानों के लिए केंद्रों को सम्भागीय स्तर पर सम्मानित किया गया।


महावीर इंटरनेशनल के कार्यों,सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बिजयनगर-ब्यावर ज़ोन के सभी केंद्र अध्यक्षों एवं सचिवों का अपेक्स पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संगठन के आगामी सेवा प्रकल्पों एवं नीतिगत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ, जहाँ सभी सदस्यों ने पारिवारिक सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। मंच संचालन रूपेश कोठारी, विजयराज जैन एवं पूजा कोठारी ने सयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छवि एवं कृति रांका का विशेष सहयोग रहा।


समारोह में अतिथियों ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों की प्रशंसा की तथा ब्यावर परिवार के समर्पण और एकता की सराहना की।


आयोजन में ब्यावर के पाँचों प्रमुख केन्द्र की रही सहभागिता..
आयोजन में महावीर इंटरनेशनल, ब्यावर केंद्र, यूनिक केंद्र, रॉयल केंद्र, डायमंड केंद्र, युवा केंद्र त्रिशला वीरा केंद्र, राधिका वीरा केंद्र, नवीन रॉयल वीरा केंद्र की कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सक्रिय भागीदारी रही। इस समारोह में अजमेर, भीलवाड़ा, बिजयनगर, गुलाबपुरा से भी पदाधिकारी एवं महावीर इंटनेशनल के सदस्य सम्मिलित हुए।


मेरी सहेली अभियान तहत कपड़े की थैलियों का हुआ विमोचन
कार्यक्रम के समापन पर दीपावली स्नेह भोज का आयोजन हुआ।सम्पूर्ण आयोजन में महावीर इन्टरनेशनल ब्यावर परिवार की एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर जोन की तरफ से कपड़े की थैली मेरी सहेली अभियान में तहत कपड़े की थैलियों का भी विमोचन किया गया।


समारोह में इन्होंने भी की शिरकत
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन डॉ तारेश जैन, राजेन्द्र सुराणा, राजेश रांका, अशोक पालडेचा, सुशील छाजेड़, रतन मेहता, रतन प्रकाश कोठारी, निखिल माहेश्वरी, अभिषेक नाहटा, सुरेश रांका, मनोज सारड़ा, धनपतराज श्रीश्रीमाल, अनुपम रुनिवाल, पुष्पेन्द्र चौधरी, विनय बोहरा सहित अनेक वीर एवं वीरा सदस्य उपस्थित थे।

Chhattisgarh