महावीर इंटरनेशनल के डॉ नरेन्द्र पारख विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

महावीर इंटरनेशनल के डॉ नरेन्द्र पारख विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 31 अक्टूबर।

(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

सेवा समर्पित सदस्य का सम्मान…
ब्यावर जिले की सेवा कार्यों में अग्रणी संगठन महावीर इंटरनेशनल एपेक्स ने अपने सत्र 2025-2027 के लिए सेवा, सहयोग एवम संगठन के लिए समर्पित भावों से सक्रिय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित सदस्यों में से एक श्री वर्धमान शिक्षण समिति के महामंत्री लब्ध प्रतिष्ठित व्यवसाई डॉ. नरेन्द्र पारख को गवर्निंग कौंसिल कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य पद पर मनोनीत किया है।
संगठन के आदर्शों को जन जन तक अलख जगाने में डॉ पारख ने अहम भूमिका अदा की
उक्त नियुक्ति संगठन की उच्चतम नीति निर्धारण समिति में सम्मानजनक भूमिका प्रदान करती है.
डॉ पारख संस्था के हर केंद्र तक सेवा कार्यों का अलख जगाएंगे…
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए अनिल जैन एवं महासचिव सोहनलाल वैद्य ने उल्लेख किया कि डॉ. पारख ने संगठन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने, सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने व संस्था के उद्देश्यों को मूर्त रूप देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।


डॉ. पारख संगठन के लिए सार्थक योजनाएँ बनाने के साथ साथ संस्था के उन्नयन एवम विकास के लिए मिल के पत्थर साबित होंगे।श्री पारख प्रत्येक केंद्र तक सेवा कार्यों के परिणाम पहुँचाएँगे एवम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाले कार्य करेंगे।
डॉ पारख का मनोनयन सम्मान ही नहीं वरन संकल्प है आदर्श सेवा का…
रीजन कोषाध्यक्ष श्री दीपचन्द कोठारी ने कहा कि डॉ पारख का मनोनयन केवल सम्मान नहीं बल्कि एक संकल्प है सेवा, निष्ठा व आदर्श का।
महावीर इंटरनेशनल सबको प्यार सबकी सेवा का अदभुद संगठन है…
डिप्टी डायरेक्टर श्री धनपतराज श्रीश्रीमाल ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स, जो “सबको प्यार सबकी सेवा” के आदर्श वाक्य पर आधारित एक नॉन-रिलीजन सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन है, पिछले 05 दशकों से समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण व मानवता के कल्याण हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
डॉ पारख की नियुक्ति संपूर्ण जोन के लिए गौरव…
जोन सचिव श्री रूपेश कोठारी के अनुसार डॉ. नरेन्द्र पारख की यह नियुक्ति न केवल ब्यावर बल्कि पूरे ज़ोन के लिए गौरव का विषय है। यह संगठन के उस विश्वास का प्रतीक है जो अपने कर्मठ सदस्यों के समर्पण और सेवा भावना को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देता है।
यशस्वी एवम मनस्वी जीवन की मंगल कामनाएं
इस मौके पर श्री तेजमल बुरड़, डा. तारेश जी जैन, श्री राजेन्द्र सुराणा, श्री अशोक पालडेचा, श्री राजेश रांका, श्री सुशील छाजेड़, श्री यशवंतराज कोठारी, श्री विजयराज जैन,श्री नीलेश बुरड़, श्री राकेश भण्डारी, श्रीअभिषेक नाहटा, श्री निखिल माहेश्वरी,श्री आशीष डोसी सहित पदाधिकारियों ने डॉ. नरेन्द्र पारख का स्वागत करते हुए बधाई देते हुए यशस्वी एवम मनस्वी जीवन की कामना की।

Chhattisgarh