RUN FOR UNITY का कार्यक्रम अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ संपन्न

RUN FOR UNITY का कार्यक्रम अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ संपन्न

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 31 अक्टूबर। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह व मुख्य कवायद शिक्षक बृजेश भदौरिया के नेतृत्व में आज प्रातः RUN FOR UNITY का कार्यक्रम अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ संपन्न किया गया, तदोपरांत वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह सहित, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह, मुख्य कवायद शिक्षक बृजेश भदौरिया, निरीक्षक श्रवण मिश्रा व किशोर धमगेश सहित संस्था के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh