विराट हिन्दू सम्मेलन : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 140 धर्मांतरित लोगों का पैर धोकर कराई घर वापसी

विराट हिन्दू सम्मेलन : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 140 धर्मांतरित लोगों का पैर धोकर कराई घर वापसी

सारंगढ़(अमर छत्तीसगढ) 31 अक्टूबर। जिले में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय उपाध्याय महाराज के सानिध्य में 140 धर्मांतरित बंधुओं की अखिल भारतीय घर वापसी सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रमुख अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उपस्थित होकर सभी 140 धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर उन्हें विधिवत सनातन धर्म में वापस स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने कहा कि, ‘माँ समलेशवरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनः स्थापना का एक गौरवशाली क्षण है। सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है। जो समरसता, प्रेम और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती है। प्रबल ने कहा- यह घर वापसी हम परम पूजनीय कार्तिक उराव को समर्पित करते हैं जिनकी कल जयंती थी।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि, पूजनीय कार्तिक उराव जी ने अपना पूरा जीवन जनजाति समाज के संस्कृति के संरक्षण एवं उनके हक के लिए संघर्ष किया।

पूज्य पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है। हम इसे जीवन पर्यंत आगे बढ़ाते रहेंगे, यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक राष्ट्र निर्माण कार्य हैं जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

Chhattisgarh