रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सरकार ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ से अलंकृत करने जा रही है। अलंकरण समारोह 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह 2025 के अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष-2025’ प्रदान करने के लिए 14 पुलिस कर्मियों का चयन किया है। इनमें सबसे ऊपर शहीद आकाश राव गिरपुजें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा का नाम है। उनके अलावा सूची में और कौन-कौन से वपुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं।

