अमरूद के चक्कर में गई जान : साले ने अपने जीजा की बेरहमी से की हत्या, साला गिरफ्तार

अमरूद के चक्कर में गई जान : साले ने अपने जीजा की बेरहमी से की हत्या, साला गिरफ्तार

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साले ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मृतक का नाम राजकुमार शेट्टी बताया जा रहा है। यह घटना पंचशील नगर बोरसी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब राजकुमार शेट्टी अपने साले के घर अमरूद तोड़ने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी साले ने पहले डंडे से हमला किया और फिर सिलबट्टा से सिर पर वार कर राजकुमार की मौके पर ही हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

दुर्ग शहर एएसपी सुखनन्दन राठौर ने बताया कि अमरूद तोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। जीजा जब अपने साले के घर अमरूद तोड़ने आया हुआ था।

इस दौरान आरोपी का कहना था कि तुम लोग आ करके पहले भी बंटवारा कर चुके हो और अब आ करके हमारे अमरूद को तोड़कर ले जा रहे हो। इस बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर साले ने जीजा की हत्या कर दी।

Chhattisgarh