विदेशी धरा पर भारत का परचम लहराने वाली आर्ची पाखरोट के ब्यावर आगमन पर जोरदार स्वागत एवम सम्मान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 2 नवंबर।

(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

ब्यावर की बेटी कजाखस्तान में कजाख कुरैशी एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटने पर आर्ची पाखरोट का का नगर में भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया गया अपनी जन्म भूमि पर स्वागत एवम सम्मान पाकर आ खूब अभिभूत एवम प्रफुल्लित दिखाई दी।
ब्यावर यूथ संगठन ने तिरंगा पहनाकर व नगर परिषद की पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी ने माला व साफा पहनाकर इस विजेता का सम्मान किया साथ ही आर्ची के दादा व माता को भी दुपट्टा पहनाकर कर सम्मान किया।

कार्यक्रम से जुड़े युवा समाज सेवी ब्रिजेश साहू ने बताया कि भारत का परचम लहराने विदेश में लहराने के बाद आर्ची के ब्यावर लौटने पर हुआ भव्य सम्मान नगर वासियों के बहुत गर्व का पल है।क्योंकि आज ब्यावर की बेटी ने ब्यावर ही नहीं पूरे भारत में नाम रोशन किया है।


उन्होने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति सदैव आगे रह कर जिलें व देश का नाम रोशन करना चाहिए
स्वागत सम्मान के अवसर पर पूर्व सभापति एडवोकेट शशिबाला सोलंकी, पूर्व भाजपा युवा अध्यक्ष मनीष बुरड़, सुधीर तोमर, लोकेश गोयल,सुनील सिंघल, ब्यावर यूथ संगठन अध्यक्ष ब्रिजेश साहू, रोहित देवड़ा,कालु साहू सहित अन्य उपस्थित थे। पाखरोट का ब्यावर पहुंचने पर कोर्ट परिसर में भी वकीलों ने जोरदार स्वागत किया।

Uncategorized