राजनांदगांव में 7 नवंबर को उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष,

राजनांदगांव में 7 नवंबर को उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष,

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 2 नवंबर।

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 को पूरे देश में एक साथ एक हज़ार से ज्यादा हॉकी मैच खेले जाएंगे। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में भी इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इस संबंध में आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला हॉकी संघ की बैठक स्थानीय दिग्विजय स्टेडियम में 
छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता तथा जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, रमेश डाकलीया कुतुबुद्दीन सोलंकी, अजय झा, सुश्री आशा थॉमस, मृणाल चौबे (अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) श्री रामावतार जोशी, तीरथ गोस्वामी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुईं।

राजनांदगांव में भी एक पुरुष एवं एक महिला टीम के बीच मैच आयोजित किया जाएगा साथ ही दिनभर विभिन्न टीमों के बीच मैच संपन्न होंगे । इसी क्रम में  आगामी दिनांक 3 से 7 नवंबर तक  शहर की विभिन्न स्कूलों में इस विषय में सामान्य ज्ञान, कार्यशाला आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पूरे भारत के लगभग 650 जिलों में एक साथ मैच खेले जाएंगे, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।

बैठक में शामिल कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलीया एवं नीलम जैन ने कहा कि हॉकी के 100 वर्षों के इतिहास में राजनांदगांव की प्रसिद्ध महंत राजा सर्वेश्वर दास हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका आयोजन पिछले 80 वर्ष से किया जा रहा है, जिसमें भारत के लगभग सभी अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भाग ले चुके है। साथ ही हॉकी इंडिया के लगभग 25 निर्णायक हॉकी नर्सरी से शामिल है।


बैठक में  सह -सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर, रामावतार जोशी, कुमार स्वामी ,शकील अहमद, योगेश द्विवेदी, राजेश निर्मलकर, तौफीक अहमद,अभिनव मिश्रा, अनीश रज़ा, सचिन खोबरागड़े , किशोर धीवर, अब्दुल कादिर,राजू रंगारी, मोहम्मद जावेद,कृष्णा यादव, रुपेश जायसवाल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh