ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर।
प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार
देश के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव महा तीर्थ मेवानगर के ट्रस्ट मंडल की एक विशेष बैठक कल बुधवार सवेरे नाकोड़ा धाम में होगी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए नाकोड़ा तीर्थ के कोषाध्यक्ष जीतू भाई चौपड़ा एवम पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बडेरा ने राजस्थान लहर से खास बातचीत के दौरान बताया कि नाकोड़ा तीर्थ के कांफ्रेंस हाल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन नामी समाज सेवी रमेश जी मुथा चेन्नई करेंगे।

बैठक में मेले की विराट रूपरेखा बनाई जायेगी
ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी हुलास बाफना एवम गौ शाला संयोजक ट्रस्टी पुरषोत्तम सेठिया ने बताया की इस बैठक में आगामी पौष बदी दशमी को जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ के जन्मोत्सव पर महातीर्थ पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाकोड़ा में विशेष तीन दिवसीय मेले का भव्य एवम दिव्य आयोजन को लेकर कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा बनाई जायेगी। मेला दिसंबर माह में 13 से 15 दिसंबर को आयोजित होगा। मुख्य मेला भगवान के जन्मदिन पौष बदी दशमी 14 दिसंबर को होगा ।

ट्रस्ट उपाधक्ष एवम नगर परिषद बाड़मेर के पूर्व चेयरमैन लूणकरण जी बोथरा ने बताया की संकट मोचक श्री पार्श्व नाथ भगवान का जन्मोत्सव तप त्याग,धर्म ध्यान, साधना आराधना
के विभिन्न आयोजनों के साथ पूरी श्रद्धा आस्था के साथ भक्ति भावों के साथ मनाया जायेगा।
भगवान के जन्म को विशेष उत्सव एवम जलसे से मनाया जायेगा ।

तीर्थ ट्रस्टी गौतम बालड़ व ट्रस्टी एवम पूर्व मेला संयोजक भरत मेहता ने बताया कि पुरुषादानी श्री पार्श्व प्रभु के जन्मोत्सव को तीर्थ ट्रस्ट मंडल एवम प्रबंधन एक खास उत्सव एवम जलसे के तहत पूरे उत्साह एवम उमंग से हर्षोल्लास से मनाता है।नाकोड़ा मेले को लेकर जैन जैनेतर भक्त श्रद्गालुओं में काफी उत्साह रहता है36 ही कौम के लोगों को इस मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है।
मेले के संयोजक होंगे ट्रस्ट चेयरमैन रमेश जी मुथा
श्री नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी गणपत बुरड़ एवं तीर्थ के सीओ सिंघवी ने बताया कि इस विशेष बैठक में मेला संयोजक ट्रस्ट चेयरमैन के प्रभावी एवम कुशल नेतृत्व में मेले की सुव्यवस्था एवम सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियां का गठन कर उन्हे कार्य भार सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय रहे कि इस मेले के संपूर्ण लाभार्थी ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश मुथा परिवार चेन्नई होंगे।

हजारों श्रद्धालु पहुंचते है मेले में
ट्रस्टी सुरेशभाई शाह एवम कांतिलाल शाह ने बताया कि मेले में देश विदेश के सुदूर क्षेत्रों से हजारों भक्त श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं तीर्थ में पहुंचते है। जिनके आवास प्रवास एवं भोजन की शानदार सुव्यवस्था तीर्थ प्रबंधन द्वारा की जाती है। मेले के अवसर पर तीनो दिन रात को देश के ख्यातनाम गायकों की शानदार प्रस्तुतियां भक्ति संध्या होती है। जिसने भजनों की शानदार सरिता बहती है और श्रद्धालु श्री पार्श्व भैरव दादा के भजनों में झूमते हुए गहरे गोते लगाते हैं।


