ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर।
(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार)
नवगठित ब्यावर जिले के ब्यावर नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित साकेत नगर में, नगर के सुप्रसिद्ध दंत डॉ चिराग मिश्रा ब्यावर जिले के वाशिंदो को एक नई सौगात देने जा रहे हैं।
05 नवम्बर को होगा अकादमी का भव्य शुभारंभ
डॉ चिराग मिश्रा ने “एक्सप्रेस न्यूज चैनल” को एक विशेष बातचीत के दौरान बताया कि वह एक नहीं डेंटल अकादमी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
जिसमें इस अकादमी द्वारा नए डिग्री होल्डर्स को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा उन्होंने बताया कि आगामी 5 नवंबर को आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में इस इस डेंटल अकादमी का भव्य आगाज होगा। जिसमें नए बीडीएस डॉ को पूरे वर्ष निःशुल्क प्रशिक्षण टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी।
युवाओं को करियर बनाने का स्वर्णिम मौका
अकादमी संयोजक डॉ हेमंत मिश्रा ने इस मौके पर बताया कि यह ब्यावर जिले के लिए नहीं सौगात का काम करेगी जिसमें दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले युवाओं को काफी सहायता मिलेगी साथ ही युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा जिसे उन्हे अवश्य भुनाना चाहिए।
नई नई तकनीकों एवम मशीनों की देंगे जानकारी
श्री मिश्रा ने बताया अकादमी पूरे वर्ष अपनी स्किल को निखार पाएंगे।साथ ही दंत चिकित्सा के उपयोग में आने वाली नई-नई टेक्नोलॉजी एवं नई मशीनों की व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

डॉ मिश्रा ने बताया कि आगामी 01 वर्ष तक नए डिग्री होल्डर्स को दातों के सभी आठ डिपार्टमेंट में काम करने के विविध गुर सिखाये जायेंगे।नए डिग्री होल्डर्स को महानगरों जैसी ट्रेनिंग एवं सुविधा ब्यावर जिले में सहज ही उपलब्ध होगी।
युवा डॉ दांतो की संपूर्ण सफाई कार्य से लेकर सर्जरी तक की जानकारी इस अकादमी से आसानी से प्राप्त कर पाएंगे ।
शिविर के बारे में व्यापक जानकारी देते हुए डॉ चिराग मिश्रा ने बताया कि चिराग डेंटल हॉस्पिटल जयपुर के तत्वाधान में आयोजित इस वर्ष का तीसरा शिविर है। जिसमें गरीबों को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ उपचार भी दिया जाएगा।
शिविर में आमजन के लिए परामर्श निःशुल्क रहेगा साथ ही अन्य ऑर्थो डेंटिक ट्रीटमेंट की सुविधा हेतु होने वाला खर्चा भी मरीज से बाजार मूल्य से बहुत कम मूल्य पर रखकर ये सेवा प्रदान की जाएगी।
प्रदेश के नामी चिकित्सकों की उपलब्धता रहेगी ।
डॉ चिराग मिश्रा ने बताया कि रविवार को आयोजित शिविर में रजिस्ट्रेशन के तहत ब्यावर जिले के 35 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर में दांतों से आने वाली समस्या से परेशान रोगियों को इंप्लांट व सर्जरी हेतु परामर्श दिया जाएगा साथ ही रूट कैनाल ट्रीटमेंट एवं एक्सरे की
निःशुल्क सुविधा आमजन को प्रदान की जायेगी। शिविर में डॉमिश्रा के साथ डॉ मयंक सारण डॉ हिमांशु
अलाबादी,डॉ सिद्धार्थ, डॉ अभिनव सहित अन्य राज्य स्तरीय डॉ की सेवाएं भी समय-समय पर आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।यह शिविर आगामी 20 नवंबर तक जारी रहेगा।
सहयोग- एक्सप्रेस न्यूज चैनल

