सीए फाउंडडेशन इंटर व फाइनल के परिणामों में ब्यावर की बेटी बेटियों  ने लहराया परचम

सीए फाउंडडेशन इंटर व फाइनल के परिणामों में ब्यावर की बेटी बेटियों ने लहराया परचम

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 अक्टूबर।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

दी इंस्टीट्यूटऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने सोमवार को सीए फाउंडडेशन, इंटर एवम फाइनल के परिणाम घोषित किया आईसीएआई द्वारा घोषित परिणामों में ब्यावर जिले की प्रतिभाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई नए कीर्तिमानों को रचा।
सितंबर 2025 में आयोजित इस परीक्षा के परिणाम महज 02 महीने के भीतर घोषित कर आईसीआईए ने अपनी साख को नए आयामों की और गतिशील किया।


पलक और रोहित ने ब्यावर नगर का नाम ऊंचा कर गौरव बढ़ाया
सीए फाइनल की परीक्षा में नगर के लब्ध प्रतिष्ठित व्यवसाई युवा समाज सेवी अजय अल्का डोसी की होनहार एवं बेहद प्रतिभाशाली बिटिया ने पहले प्रयास में न केवल सीए परीक्षा पास की बल्कि ब्यावर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया वहीं युवा छात्र रोहित चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


आईसीआईए ब्यावर शाखा के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने राजस्थान लहर के ब्यावर संवाददाता से विशेष बातचीत करते हुए बताया कि घोषित परिणामों में प्रथम ग्रुप का परिणाम 24.66 फीसदी रहा वहीं दृतीय ग्रुप का 25.26 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुप में समिल्लित परिणाम 16.23 प्रतिशत रहा।
फाउंडेशन में मुस्कान की 15 वी रेंक पाई, दोनो ग्रुप में पहले प्रयास में सफलता पाने वालों का होगा सम्मान
संस्था सचिव सीए अमित सुराणा ने बतियाते हुए कहा कि सीए फाइनल के दोनों ग्रुप में पहले ही प्रयास में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले मेघावी एवम प्रतिभावान छात्र छात्राओं का परमेश्वरी देवी जानकी वल्लभ डाणी चेरिटेबल ट्रस्ट की और से मेमोरियल अवार्ड से नवाजते हुए स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।


ब्रांच के चेयरमैन श्री गोयल ने बताया कि सीए इंटर मीडियट परीक्षा में मेघना पुरोहित प्रथम,दर्शन कोठारी दूसरे एवं अरिहंत मुथा तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि सीए
फाउंडेशन परीक्षा में भव्य अग्रवाल पहला,मुस्कान खटोड़ दूसरे एवम मनन खजांची तीसरे स्थान पर रहे। एक जानकारी के मुताबिक फाउंडेशन परीक्षा में ब्यावर से कुल 108 छात्र छात्राओं ने अपना भाग्य आजमाया एवम परीक्षा दी एवम 29 विद्यार्थी कसौटी पर खरे उतरे एवम सफलता के झंडे गाड़े।
ब्यावर ब्रांच प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने सभी छात्र छात्राओं के मेहनत एवम विशेष प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना व वाहवाही करते हुए बधाई देते हुए यशस्वी एवम मनस्वी भविष्य की कामना की।


पलक बोली मेरी सफलता में श्री नाकोड़ा भैरव दादा की महर मेवाड़ी गेट सिटी डिस्पेसरी के समीप रहने वाली पलक ने राजस्थान लहर से खास बातचीत के दौरान बताया कि उसे पास होने की उम्मीद तो थी लेकिन ब्यावर में पहले स्थान पर आ जायेगी ये सपने में भी नहीं सोचा था।


देश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री नाकोड़ा महातीर्थ पर विशेष श्रद्धा आस्था रखने वाली इस प्रतिभावान छात्रा ने बताया की से इस मुकाम को श्री भैरव दादा की विशेष महर एवम कृपा से ही हासिल कर पाई है।
पलक के घर जश्न जैसा माहोल
पलक ने अपनी सफलता एवम प्रेरणा स्त्रोत के रूम में स्वर्गीय दादा मिलापचंद जी डोसी को बताया तो दिव्य आशीष एवम माता पिता अल्का अजय का माना हैं।जब संवाददाता पलक के घर पहुंचा तो वहां जश्न जैसा माहौल था। पलक को बधाई एवम शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी हुई थी। पलक के अभिभावक सभी का मुंह मीठा करा रहे थे। यूवा समाज सेवी अजय डोसी अपनी बेटी की सफलता पर बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही परिणाम की जानकारी मिली उनकी बेटी ने अपने घर के निज मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य श्री नाकोड़ा भैरव देव के दिव्य दर्शन कर अपनी मम्मी पापा के चरणो में विधिवत झुक कर आशीर्वाद लिया। मां पापा ने अपनी बेटी को गले लगाकर खूब लाड़ लड़ाया एवम आशीष दिया।


पलक ने बताया कि सीएमए फाइनल की तैयारी में पूरी तन्मयता से जुटी हुई है। श्री भैरव दादा की महर से इस परीक्षा में सहज ही सफलता पा लेगी।
जिनल जैन ने पहले प्रयास में बाजी मारी ,अक्षय संचेती सीए बने
कुंदन नगर निवासी समाज सेवा को समर्पित दिनेश ममता जैन (तातेड) की सुपुत्री जीनल ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा में पहले प्रयास में सफलता अर्जित की। उल्लेखनीय रहे कि प्रतिभा से लवरेज छात्रा जीनल ने महज 17 वर्ष की उम्र में अपनी प्रतिभा के दम पर बाजी मारते हुए ये सफलता हासिल की है। वहीं महावीर बाजार निवासी सुश्रावक अशोक राजबाला संचेती, अक्षय संचेती ने भी सीए फाइनल परीक्षा का मुकाम सहजता से पा लिया।

Chhattisgarh