बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे ने जारी किया आकड़ा, 12 लोगों की मौत 20 यात्री घायल

बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे ने जारी किया आकड़ा, 12 लोगों की मौत 20 यात्री घायल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। बिलासपुर के पास मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट की इस घटना में मरने वालों का आंकड़ा 11 से बढ़कर 12 हो गया है जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। अस्पताल में एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे में मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अन्य घायलों का इलाज अभी चल रहा है। घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने सूचना की पुष्टि की है।

ये यात्री हुए घायल

  1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
  2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
  3. शत्रुघ्न, पुरुष, 50 वर्ष
  4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
  5. मेहनिश खान, पुरुष,आयु 19 वर्ष
  6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
  7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
  8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
  9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
  10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
  11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
  12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
  13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
  14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
  15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
  16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
  17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
  18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
  19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
  20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में 50 हजार प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। रेल प्रशासन सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। वहीं प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Chhattisgarh