रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती महोत्सव के समापन पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्य के विशिष्टजन सम्मानित किए जाएंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सम्मानित किए जाने वाले विशिष्टजनों के बारे में जानकारी दी।
- हिरेश सिन्हा को शहीद वीर नारायण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- यति यतनलाल सम्मान जांजगीर चांपा के भारतीय कुष्ठ निवारण संघ से सम्मानित किया जाएगा।
- राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव को गुंडाधुर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- दुर्ग की ललेश्वरी साहू को मिनीमाता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- बेमेतरा के भुवन जांगड़े और भाटापारा के शशि गायकवाड़ को गुरु धासीदास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- धमतरी की प्राथमिक शाख कृषि समिति को ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरुष्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- रायपुर के डॉ. कुंज बिहारी शर्मा को हबीब तनवीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- बिलासपुर की चांदनी साहू को महाराज प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- रायपुर के राजेश अग्रवाल को पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- रायपुर के डॉ. चित्तरंजन कर को पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- दुर्ग के पं. कीर्ति माधव लाल व्यास को चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- दुर्ग के रिखी क्षत्रिय को दाऊ मंदराजी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- धमतरी के धनेन्द्र कुमार साहू और बलौदाबाजार के वामन कुमार टिकरा को डॉ. खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरुष्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- बिलासपुर के राजेंद्र अग्रवाल उर्फ़ राजू को महाराज अग्रसेन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
- रायपुर के संदीप कुमार तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरुष्कार से सम्मानित किया जाएगा।


