वाहन चालकों आंखों की जांच हेतु ब्यावर जिले में चला विशेष अभियान

वाहन चालकों आंखों की जांच हेतु ब्यावर जिले में चला विशेष अभियान

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 8 नवंबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

ब्यावर जिले में वाहन चालकों की आँखों की जांच हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है । सीएमएचओ संजय गहलोत ने एक निर्देश जारी कर सभी वाहन चालकों की अनिवार्य रूप से आंखों की जांच करने के आदेश प्रदान किए है। सीएमएचओ श्री गहलोत ने लाइसेंस नवीनीकरण एवं ट्रॉमा सेंटर-एम्बुलेंस व्यवस्था की समीक्षा हेतु भी जारी किए आदेश।


नेत्र सहायको को लगाया टोल प्लाजा पर,नेत्र दोषी वाहन चालकों की सूची भेजने हेतु पाबंद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर श्री गहलोत ने अधीनस्थ चिकित्सा अधिकारियों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ श्री गहलोत ने राजस्थान लहर से बातचीत करते हुए बताया कि यह विशेष अभियान पूरे जिले में आगामी 18 नवंबर 2025 तक सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक सतत चलेगा।


अभियान के तहत नेत्र सहायकों की ड्यूटी टोल प्लाज़ा पर लगाकर वाहन चालकों का दृष्टि परीक्षण कर उन्हे नेत्र दोष वाले वाहन चालकों की सूची भेजनी होगी सीएमएचओ कार्यालय के ईमेल पर। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित सीएमएचओ कार्यालय की मेलआईडी पर भेजना अनिवार्य किया गया हैं।आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश की पालन हेतु प्रतिलिपि भी प्रेषित की गई हैं।

Chhattisgarh