विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 8 नवंबर। (प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर से चांग गेट तक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, सीएमएचओ अंजय गहलोत, प्राचार्य सनातन धर्म महाविद्यालय डॉ. रेखा मंडोवरा, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शैक्षणिक स्टाफ ने हिस्सा लिया।


रैली में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काउट-गाइड व विद्यार्थियों पूरे उत्साह उमंग से हिस्सा लिया साथ ही जन जन को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करवाने एवं जागरूक मतदाता बनने का अलख जगाया।

जिला कलेक्टर श्री मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो तथा कोई भी पात्र नागरिक वंचित न रहे।जिलेभर में इसी क्रम में जागरूकता गतिविधियाँ एवम रैलीया सतत आयोजित की जा रही हैं।

Chhattisgarh