ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ)
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)
श्री ओसवाल जैन श्रीसंघ संस्थान व क्रिष्ना शैल्बी हास्पीटल अहमदाबाद के तत्वावधान कल रविवार को ब्यावर में विराट निःशुल्क मल्टीस्पेशलिष्ट जांच एवं रोग निदान परामर्श शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में आने की प्रेरणा हेतु पोस्टर जारी,घर घर संस्था का संपर्क
शिविर के प्रचार प्रसार का कार्य संस्था सदस्यों द्वारा जोरों शोरों से किया जा रहा हैं। संस्था के पदाधिकारी गण अनेक मोहल्लों एवम कॉलोनियों में घर घर जाकर एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें प्रेरित कर रहे है इस शिविर में अपने रोगों के निदान एवम परामर्श हेतु देश के नामी डॉ के आगमन का लाभ लेने हेतु।
प्रचार प्रसार हेतु शिविर का एक पोस्टर संस्था अध्यक्ष अनिल डोसी,महामंत्री सुशील मेहता एवम शिविर संयोजक उत्तम भंडारी के नेतृत्व में संस्था सदस्यों के साथ संस्था महामंत्री मेहता के कार्यालय पर किया।
शिविर संयोजक समाज सेवी उत्तम भंडारी ने बताया कि मेवाड़ी गेट के पास स्थित सीटी डिस्पेंसरी में कल रविवार सवेरे 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक इस शिविर का आयोजन होगा।
संस्था से जुड़े एवम श्री सीमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष एन सी जैन ने राजस्थान लहर को एक जानकारी में बताया कि इस शिविर में जोड़ प्रत्यारोपण,पेट एवं आँत रोग, कमर दर्द,केंसर रोग के ख्याति प्राप्त स्पेशलिस्ट डॉ रोगियों को अपना परामर्श देंगे।
शिविर में अनेक रोगों के निदान हेतु दिया जायेगा परामर्श शिविर संयोजक उत्तम भंडारी ने बताया की शिविर में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ विरल गोंडलिया, जोड़ प्रत्यारोपण डाँ राज लिम्बानी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन डॉ शौरभ दामानी,स्पाइन सर्जन डॉ शिव कुमार बाली, हेड एंड नेक ओको सर्जन डॉ शिव पंड्या अपनी सेवाऐ देंगे।
डॉ के परामर्श के बाद उपचार खर्चे में रियायती राशि आई सी शाह चेरिटेबल ट्रस्ट देंगी।
संस्था अध्यक्ष अनिल डोसी एवम सुशील मेहता ने बताया कि शिविर की तैयारियों हेतु संस्था संयोजक के नेतृत्व में जोरों शोरों से तैयारिया जारी हैं।शिविर स्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी शिविर की विशिष्ट व्यवस्थाओं के लिए संस्था के एन सी जैन, सुज्ञानचंद खींचा,अनिल डोसी, सुशील मेहता, महावीर नाहटा, रिखब खटोड को विशेष ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
रोगिर्यो के उपचार हेतु रियायत राशि आई सी शाह चेरीटेबल ट्रस्ट देगा..
श्री डोसी एवम मेहता ने बताया की डॉ के परामर्श के बाद रोगियों को उपचार मे रियायती राशि का भुगतान आई सी शाह चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा साथ हीशेल्बी हास्पीटल में सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा।
शिविर संयोजक उत्तम भंडारी एवम संस्था पदाधिकारियों ने आमजन से इस शिविर का लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

